20/05/2026
AKS डेस्क
धनबाद : राष्ट्रीय जनता कामगार संघ (आरजेकेएस) ने संगठन विस्तार के तहत हरेराम सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इस संबंध में संघ के महामंत्री अशानी सिंह द्वारा रजिस्ट्रार, श्रमिक संघ, झारखंड, रांची को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गई है।जारी पत्र के अनुसार हरेराम सिंह, पिता स्वर्गीय मेघू सिंह, को संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ ने आशा व्यक्त की है कि वे औद्योगिक संबंधों को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने तथा केंद्रीय पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस मनोनयन की सूचना बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, निदेशक (कार्मिक), महाप्रबंधक (कार्मिक), धनबाद उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।संगठन के पदाधिकारियों ने हेराम सिंह के मनोनयन पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा मजदूर हितों की लड़ाई को और धार मिलेगी।