19/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआडीह राजपूत बस्ती के रैयतों और बीसीसीएल प्रबंधन के बीच लंबे समय से चला आ रहा भूमि विवाद को लेकर पीबी एरिया के जीएम कार्यालय सभागार में मंगलवार को सांसद ढुल्लू महतो पुटकी सीओ विकास आनंद की उपस्थिति मे वार्ता आयोजित की गई, जिसमें राजपूत बस्ती रैयतों के लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद पर चर्चा हुई.इस दौरान मुख्य रूप से जमीन के मालिकाना हक और उससे संबंधित कागजातों पर विचार विमर्श किया गया.सांसद ढुलू महतो ने बीसीसीएल प्रबंधन के समक्ष राजपूत बस्ती के रैयतों के मामले को गंभीरता से ध्यान देने और उसका निवारण करने की बात रखा.वार्ता के दौरान जिला प्रशासन,बीसीसीएल और राजपूत बस्ती के रैयतों के बीच समन्वय स्थापित कर मामले पर पुनः वार्ता करने पर सहमति बनी .ताकि समस्या का निवारण हो सके.पीबी एरिया जीएम कार्यालय में मंगलवार को हुई वार्ता के बाद राजपूत बस्ती के रैयतों के बीच उम्मीद की आस जगी है.रैयतों के मामले में वार्ता के बाद रैयत रंजीत सिंह,दीनानाथ सिंह ने कहा कि रैयतों के मामले पर सांसद ढुल्लू महतो और पुटकी सीओ की उपस्थिति में सकारात्मक वार्ता हुआ है .वार्ता में बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से जीएम जीसी साहा,एजीएम एन राय,क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक अभिषेक राय जबकि रैयतों की ओर से दिनेश सिंह,सोलेन चंद्र बोस, प्रदीप सिंह,मंजीत सिंह,संजीत सिंह,संतोष सिंह,उमाशंकर सिंह,संजय सिंह,अमित सिंह,सुबोजित सिंह,दीना सिंह,श्याम सिंह,बलराम सिंह सहित दर्जनों प्रभावित ग्रामीण मौजूद थे.