17/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी थाना अंतर्गत आई एन चंन्द्रो में 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.जानकारी के अनुसार आई एन चंदो गोपालीचक निवासी आकाश कुमार पाण्डेय उर्स गोरका की 20 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीणा कुमारी ने सुबह करीब 10:30 बजे अपने ही घर के अंदर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली.वही मृतका की पति आकाश कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना के समय घर में कोई जेन्स सदस्य नहीं था सिर्फ भाई की पत्नी थी जो दूसरे कमरे मे थी.बहुत देर तक मेरी पत्नी का रूम दरवाजा बंद देखकर भाई की पत्नी ने आवाज दिया.तो अंदर से कोई जबाब नहीं मिलता देख अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए मुझे और अन्य परिजनों को सूचना दी.जिसके बाद आनंद फानन में परिजनों ने मृतिका को फंदे से उतारकर धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.सूचना मिलते ही पुटकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर धनबाद पोस्टमार्टम मे भेज कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई.वही मृतिका का मेयका बक्सर जिला बताया जा रहा है.वही घटना से मोहल्ले में शोक व्याप्त है.