17/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग में केन्दुआडीह थाना के समीप भू-धंसान के कारण बंद पड़े मुख्य सड़क मार्ग को
अभिलंब चालू करने की मांग को लेकर 15 मई को ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने धनबाद डीसी को पत्र लिखा हैं। पत्र में बीसीसीएल एवं डीजीएमएस के कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। श्री सिंह ने इन दोनों के कार गुजारी में गड़बड़ी से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य दस्तावेज भी धनबाद डीसी को पत्र के साथ सौंपा हैं।
श्री सिंह द्वारा इनके पूर्व में किए गए गड़बड़ी के साक्ष्य के रूप में बताया कि बीसीसीएल ने वर्ष 2020 में डीजीएमएस को भेजे गए पत्र में पीबी एरिया अंतर्गत करकेंद स्थित नेहरू पार्क क्षेत्र को अग्नि प्रभावित एवं मानव जीवन के लिए असुरक्षित बताया था। वहीं बीसीसीएल वर्ष 2021 में उसी असुरक्षित क्षेत्र में 20 विस्थापित परिवारों को उक्त स्थल पर घर बनाकर बसा दिया। फिर पुनः बीसीसीएल ने उक्त असुरक्षित स्थल के शेष पड़े स्थान पर 2025 के पुटकी 17 नंबर के दर्जनों विस्थापितों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ घर बनाकर बसाने का काम किया है। इधर ग्रामीण एकता मंच के माननीय उच्च न्यायालय,झारखंड में जनहित दायर याचिका संख्या 2962/2019 के जवाब में काउंटर एफिडेविट में धनबाद डीसी ने बीसीसीएल के इन्हीं नियमों की अनदेखी के अनेकों दस्तावेज समर्पित किया हैं। वहीं पत्र में मंच के अध्यक्ष श्री सिंह ने डीसी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए बीसीसीएल एवं डीजीएमएस की भूमिका की समीक्षा कर कारवाई करने एवं बंद पड़े मुख्य सड़क मार्ग को अभिलंब चालू कराया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।