16/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : इगलदीप आउटसोर्सिंग कंपनी के मुख्य गेट के समीप शनिवार को जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के द्वारा स्थानीय लोगों ने नियोजन सहित 6 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया.धरना स्थल पर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ़ गुड्डु सिंह ने बीसीसीएल व कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता की.वार्ता में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 मई को पुनः प्रबंधक से संघ के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर वार्ता होगी. जिसमें संघ के लोगों ने संतुष्टि जताई.जिसके के बाद फिलहाल धरना को स्थगित कर दिया गया.वहीं संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ़ गुड्डु सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के नियम अनुसार 75% स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देने की बात कही गई है मगर ईगलदीप कंपनी अपनी मनमाना रवैया अपना रखी है आज तक स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन से वंचित रखा है जिसका हम लोग विरोध करते हैं.अगर 26 मई को हमारी 6 सूत्री मांगो पर सकारात्मक वार्ता नहीं हुई तो आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे.श्रमिक नेता गोलू रवानी ने भी ईगल दीप आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधन पर जमकर बरसते हुए कहा कि अगर कंपनी जल्द ही स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन नहीं देगी तो कंपनी का पूरी तरह से चक्का जाम कर देंगे.स्थानीय लोगों के साथ हो रहे भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे.इसके लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी लड़ेंगे.धरना कार्यकर्म में मुख्य रूप से मिक्की सिंह,सत्ताशु रावत,गुलाम रसूल,सागर सिंह,सनी कुमार,विक्की कुमार,शैली देवी,क्रांति देवी,कौशल्या देवी,मिमिया देवी,रुकमणी देवी,दादी देवी,राहुल तुरी,सोनिया देवी,सागर तुरी,संजय तुरी,मनीता देवी,जावेद, मुरली पासवान,शुभम चौधरी इत्यादि लोग शामिल थे.