15/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के संयुक्त तत्वधान में पुरे धनबाद जिले में 16 स्थायी पनशाला का निर्माण किया गया है. जिसमें हजारों लोग रोज पानी पीते हैं. इन पंशालाओ का स्थान,फ्री बिजली और फ्री पानी का कनेक्शन नगर निगम के द्वारा दिया गया था. तथा पनशाला की लागत और राखाव का खर्च यूथ ब्रिगेड के द्वारा वहां किया जा रहा था.लेकिन 16 में से 8 पनशाला में बिजली कनेक्शन तथा 3 पनशाला में लगे पानी का कनेक्शन काट दिया गया है.इसी सिलसिले में शुक्रवार को मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के तीन सदस्य उमेश हेलीवाल,किशन गोयल तथा आर. बी गोयल ने धनबाद महापौर संजीव सिंह से मुलाक़ात कर उन्हें इस समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौपा.महापौर श्री सिंह दोनों समस्या को जल्द से जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया.