15/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
.केंदुआ : पुटकी थाना क्षेत्र के सियालगुदरी निवासी फरार आरोपी कार्तिक तुरी के घर पुलिस ने सीपी 248/17 के तहत ढोल-नगाड़ा बजाकर इस्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सूचित करते हुए जल्द थाना अथवा न्यायालय में हाजिर करने को कहा। पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के अंदर हाजिर नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी मौके पर पुटकी थाना के एएसआई बुद्धिनारायण राम, भूटन उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।