14/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : गुरुवार को मारवाड़ी युवा मंच, केंदुआ शाखा द्वारा एक सराहनीय एवं जनसेवा से जुड़ा अस्थायी अमृत धारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंदुआ थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय के कर-कमलों द्वारा किया गया.इस अवसर पर थाना प्रभारी महोदय का मंच की ओर से शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के इस सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं नेक पहल है.इस कार्यक्रम में गोपाल भुवानिया,पंकज भुवानिया,श्रवण बंसल,अनिल सिंघल,आशीष सिंघल,करण अग्रवाल.साथ ही मंच के अध्यक्ष सुमित शर्मा, सचिव उत्सव मित्तल, कोषाध्यक्ष दीपेश अग्रवाल, संरक्षक रमेश तिवारी एवं सदस्यगण दिलीप मित्तल, आशीष अग्रवाल, मुकुल केडिया जी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.