13/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआडीह कोलियरी के गैस प्रभावित क्षेत्र सहित ओल्ड जीएम बंगला के बाउंड्रीवाल के समक्ष हुए भू धसान के बाद बंद किए गए धनबाद केंदुआ मुख्यमार्ग क्षेत्र के मामले में को बीसीसीएल सीएमडी के बयान के बाद संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने बुधवार को केंदुआ हटिया में पत्रकार वार्ता आयोजित किया.इस दौरान संयुक्त मोर्चा के नेताओं मंटू महतो,मानस चटर्जी सहित अन्य लोगों ने बीसीसीएल सीएमडी के बयान की निंदा की.नेताओं ने आगे कहा कि डीसी रेल लाइन की भी ऐसी ही स्थिति थी.रेल लाइन पर भी आवागमन बंद किया गया था.फिर चालू भी किया गया.धनबाद केंदुआ मुख्यमार्ग की भी ऐसी ही स्थिति लग रही है.बीसीसीएल प्रबंधन वैज्ञानिकों सहित अन्य विभागों की रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है. एन एच 32 (वर्तमान में पथ निर्माण विभाग की सड़क) को असुरक्षित करने के लिए जिम्मेवार कौन है. केंदुआ में ऐसी स्थिति नहीं है कि ज्वालामुखी फूट पड़ा है या भू स्खलन हो गया है.मौजूदा समय में कई तकनीक आ गई है.जिसका प्रयोग कर सड़क को सुरक्षित किया जा सकता है.फिर केंदुआ को उजाड़ने की दिशा में कार्य क्यों किया जा रहा है. केंदुआ में जन त्रासदी जैसा माहौल है.मामला पिछले छह माह से चल रहा है, फिर भी सड़क सुरक्षित करने के लिए कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं नजर आ रही है.मोर्चा केंदुआ की लड़ाई आर पार की लड़ेगी.देश के ऊर्जा के लिए कोयला निकालना जरूरी है,लेकिन लोगो को उजाड़कर नहीं.राजपूत बस्ती के रैयतों को उचित मुआवजा दिया जाए.जरूरत पड़ी तो संवैधानिक तरीके से न्यायालय का भी सहारा लिया जाएगा.पत्रकार वार्ता में मानस चटर्जी,मंटू महतो,भगवान दास शर्मा,राहुल गुप्ता,गणेश दास,बद्री रविदास,नरेश पासवान,राजेश मधेशिया,सुरेश पासवान,संजय वर्मा,रामलखन राम,विवेक झा,जितेंद्र गुप्ता,अजीत गुप्ता,रविंद्र गुप्ता,बलराम साव,बिरजू साव,सुरेश तुरी,विशाल वर्मा,उपेंद्र चौरसिया सहित अन्य शामिल थे.