13/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा धनबाद ने सीबीएसई बारहवीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान,वाणिज्य एवं कला तीनों संकायों में शानदार सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विज्ञान संकाय में स्वीटी कुमारी ने 91.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। एस.टी. रोज़ 87.6% अंकों के साथ द्वितीय तथा हर्षवर्धन 87% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।वाणिज्य संकाय में प्रियानी कुमारी ने 93.6% अंक प्राप्त कर न केवल संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि विद्यालय की टॉपर भी बनीं। राजकुमार सिंह 91.4% अंकों के साथ द्वितीय तथा साक्षी सिंह 89.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।कला संकाय में शैल्वी गुप्ता ने 89.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आस्था सिंहथ 87.2% अंकों के साथ द्वितीय तथा सृष्टि दास 85.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विदित हो कि साइंस स्ट्रीम में 82,कॉमर्स में 50 और आर्ट्स स्ट्रीम में 27 परीक्षार्थी शामिल थे।इस तरह कुल 159 परीक्षार्थी शामिल थे।विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार दूबे ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय परिवार में इस उत्कृष्ट परिणाम को लेकर हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।