12/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी यज्ञशाला ग्राउंड के पीछे स्थित झाड़ियों में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई .घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना धनसार पुलिस को दी.युवक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है.अपराधियों ने युवक के सिर को पत्थर से कुच कर उसकी हत्या कर दी.शव की स्थिति देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंका गया है.हालांकि पुलिस के जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा.फिलहाल धनसार पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीस में जुट गई है.घटनास्थल पर एक पल्सर बाइक भी बरामद हुई है जो मृतक की बताई जा रही है.हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सका है.स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग मैदान की ओर गए तब झाड़ियों में शव पड़ा देखा. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है.