11/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
लोयाबाद : रविवार रात मे बासुदेवपुर कोलियरी मे एक बार फिर चोरो ने सेंध मारकर हजारों की चोरी कर ली.चोरों ने सुरक्षा गार्ड और ACM आशुतोष कुमार को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया.सुरक्षा गार्ड की माने तो बीस से पच्चीस की संख्या मे थे चोर जो गोदाम के पिछले हिस्से मे लगभग डेढ फीट की सेंधमारी कर के लोहा पीतल और ताम्बे के सामान ले भागे.बासुदेवपुर कोलियरी मे चोरी की घटना कोई नई बात नही है.इससे पहले भी कई बार कोलियरी के गोदाम मे चोरी हो चुकी है.कोलियरी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस विषय पर जानकारी लेनी चाही तो कुछ बोलने को तैयार नही थे हमेशा की तरह इस बार भी बीसीसील प्रबंधन के द्वारा अज्ञात पर मामला दर्ज करा कर मामले को ठंडा बस्ते मे डाल दिया जाएगा.