11/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
.केंदुआ : कुसुंडा एरिया प्रबंधन के उदासीन रवैये और मजदूरों की अनदेखी के खिलाफ सोमवार को जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा.संघ के क्षेत्रीय सह केंद्रीय सहायक सचिव कमलेश पासवान के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने कुसुंडा एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया और वहीं धरने पर बैठ गए. और मैनेजमेंट के खिलाफ नाराजगी जताई.धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन पर मनमानी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की.मजदूरों का कहना था कि प्रबंधन उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है जिससे कामगारों में भारी असंतोष है.संघ के नेताओं ने वार्ता के दौरान स्पष्ट रूप से अपनी समस्याओं को रखा.खास कुसुंडा कोलियरी के हाजिरी घर की स्थिति बेहद खराब है.बार-बार मरम्मती की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई.मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा के लिए जीएम के साथ दो बार मीटिंग तय की गई, लेकिन प्रबंधन ने हर बार तिथि टाल दी.गोंडूडीह प्रबंधन पर मनमानी करने और संघ के प्रतिनिधियों को अनदेखा करने का आरोप लगाया गया.प्रदर्शन की उग्रता को देखते हुए कुसुंडा एरिया के वरीय एचआर प्रबंधक अतुल शर्मा और एरिया लीगल ऑफिसर चंद्रप्रकाश मुख्य द्वार पर पहुंचे. उन्होंने संघ के नेताओं को शांत कराया और वार्ता के लिए एरिया कार्यालय ले गए.इसके बाद एरिया एचआर हेड श्रीमती योगिता सकलानी के साथ विस्तृत चर्चा हुई.श्रीमती सकलानी ने संघ की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही मजदूरों की समस्याओं के समाधान हेतु विधिवत वार्ता आयोजित की जाएगी.मौके पर संघ की ओर से केंद्रीय सहायक सचिव कमलेश कुमार,ओम प्रकाश सिंह,आरएपी पासवान,सोनू कुमार,विनय कुमार,मिथलेश पासवान,मुकेश कुमार,कुंदन प्रसाद,युवराज सिंह,प्रमोद प्रसाद,शिवपूजन रवानी,जितेंद्र साव,श्रवण कुमार,महफूज आलम एवं अन्य उपस्थित थे.