09/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा धनबाद में विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार दूबे के कुशल मार्गदर्शन में गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के जीवन, साहित्य, शिक्षा-दर्शन तथा भारतीय संस्कृति में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा कविता-पाठ, गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक रंग में रंग गया।अपने संबोधन में प्राचार्य अजीत कुमार दूबे ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर केवल महान कवि ही नहीं, बल्कि मानवता, राष्ट्रप्रेम और शिक्षा के अद्भुत प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने विद्यार्थियों को टैगोर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सृजनात्मकता एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर एके तिवारी,एस.पाठक, बीके भारती, बी.खल्खो,एल.कौर,प्रदीप कुमार, अंजीत कुमार, एस.चटर्जी,सीमा कुमारी,विजेता कुमारी, एन.जेबा,विभा कुमारी, सुमंत कुमार,एम.सिंह, पी.घोषाल,आरके दूबे, मनीषा भारती, एस.दत्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।