09/05/2026
धनबाद : शनिवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद बोर्ड की विशेष बैठक जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कार्यों में तेजी लाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही बैठक के दौरान जिला परिषद, धनबाद द्वारा नवनिर्मित दुकानों हेतु जमानत राशि निर्धारण कर उनकी नीलामी प्रक्रिया की स्वीकृति पर विचार एवं पूर्व से आवंटित दुकानों के भाड़ा में 20 प्रतिशत वृद्धि, तथा जिला परिषद के राजस्व में वृद्धि को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।