09/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : बलियापुर बाय पास रोड स्थित लिटिल बटरफ्लाई प्री स्कूल में मदर्स डे के एक दिन पूर्व स्कूल में मदर्स डे का आयोजन किया गया.इस उपलक्ष्य में मांओं के लिए तरह तरह के गेम्स का आयोजन किया गया.फोर्क से चूड़ी बोतल में डालना ,सर पर बोतल बैलेंस कर चलना ,म्यूजिकल चेयर आदि.कार्यक्रम की शुरुआत मांओं का स्वागत पारंपरिक तरीके से तिलक लगा कर किया गया ।केक भी कटा गया ।गेम्स के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.सभी मांओं। को हैंडमेड फूल और चाकलेट दिया गया.सभी से अल्पाहार की भी व्यवस्था थी.सभी बहुत खुश होकर घर लौटे.डायरेक्ट अर्पिता अग्रवाल,प्रिंसिपल निरुपमा नायक सह टीचर्स ,अलका अग्रवाल ,अलका कुमारी सह केयरटेकर राधा मौजूद रहे.