09/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : शनिवार को डैफोडिल्स बचपन एवं एकेडमी विद्यालय करकेंद धनबाद में गुरु देव रवीन्द्रनाथ टैगोर की १६५ वीं जन्म जयंती काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर विद्यालय के प्राचार्य तापस बनर्जी ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं शिक्षिकाओं ने बारी-बारी से गुरु देव के श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया.इस हर्षमय मौके पर विद्यालय के संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी को भी सादर वंदन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई.विद्यालय के प्राचार्य तापस बनर्जी ने देश के उत्थान में गुरु देव रवीन्द्रनाथ टैगोर के द्वारा किए गए योगदानों का उल्लेख अपने सारगर्भित संबोधन में किया गया.गुरु देव रवीन्द्रनाथ टैगोर के द्वारा रचित राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय हे ,का सामूहिक गान की प्रस्तुति विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा की गई.इस हर्षमय मौके पर गोपालीचक, पुटकी की दो पूर्व वर्ती छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया.दोनों छात्राओं ने झारखंड जैक बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त कर विद्यालय परिवार का नाम रौशन किया.जैनब परवीन ने बारहवीं की परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे धनबाद जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है.एक अन्य छात्रा नें जैक बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार का नाम रौशन किया.विदित हो कि दोनों छात्राओं की प्रारंभिक शिक्षा डैफोडिल्स एकेडमी विद्यालय करकेंद से ही संपन्न हुई थी.दोनों छात्राओं को शिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया.प्राचार्य तापस बनर्जी ने दोनों को मिठाई खिलाकर,उनके हौसले कोआफजाई किया.कार्य -क्रम का समापन प्राचार्य श्री तापस बनर्जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.