06/05/2026
धनबाद : बाघमारा प्रखंड के रंगुनी पंचायत अंतर्गत झारखंड मोड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में बी एल ए नियुक्त करने और जनगणना में योगदान करने को लेकर बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से टुंडी विधायक सह सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।मथुरा प्रसाद महतो ने राज्य में एसआईआर और जनगणना कार्य में बीएलए के योगदान को लेकर कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक एक कार्यकर्ता को जागरूक और सजग रहना होगा। जिस प्रकार से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। यह गंभीर मामला हो सकता है। अगर किसी भी विधानसभा क्षेत्र से लोगों के नाम हटा दिए गए तो इसका सीधा असर चुनाव के परिणाम पर होगा।मथुरा प्रसाद महतो ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक रहने और जनगणना कार्य में पूरी तरह सजग होकर एक एक व्यक्ति का नाम जनगणना में शामिल कराना है।मौके पर विकास महतो,संतोष रवानी, रविंद्र महतो,बोला नाथ महतो,अमिताभ दत्ता, शिवनंदन महतो,धीरण महतो,उत्तम कुमार दत्ता,तरुण महतो,विद्युत सोरेन,सफीक अंसारी, गोविंद महतो,अरुण महतो,मनोज निषाद,मनसा लाल मुर्मू,दीपक कुमार पासवान,गोपी निषाद आदि मौजूद थे।