05/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआडीह कोलियरी के गैस प्रभावित क्षेत्र में धनबाद केंदुआ मुख्यमार्ग किनारे भू धसान स्थल से गुजरी 12इंच झमाडा के पाइपलाइन को पेयजल सुचारुरूप से सप्लाई के लिए दो भागों में बांटने के लिए मंगलवार को कार्यपालक अभियंता मयंक कुमार भगत और सहायक अभियंता आशुतोष राणा के देखरेख में क्रमशः दो जगहों केन्दुआडीह चिल्ड्रन पार्क और पुराना जीएम बंगला की ओर जानेवाले रास्ते के समीप जेसीबी से खुदाई कार्य शुरू किया गया.चिल्ड्रन पार्क के समीप करीब 12 फीट नीचे जबकि जीएम बंगला की ओर जानेवाले रास्ते से समीप करीब सात फीट नीचे पाइप झमाडा कर्मियों को नजर पड़ी. झमाडा कर्मियों ने बताया कि केंदुआ थाना तक गोधर रिवरवायर (पानी टंकी)से जबकि पुराना जीएम बंगला तक केंदुआपुल से 14इंच पाइप लाइन से 12 इंच को जोड़कर सप्लाई दिए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है.करीब 50मीटर तक 12इंच पाइपलाइन भू धसान क्षेत्र में पड़ने के कारण काट कर अलग करने की योजना है.जिसे पूरा करने में करीब एक सप्ताह से ज्यादा समय लग सकता है.इस संबंध में नगर आयुक्त सह झमाडा प्रभारी एमडी आशीष गंगवार ने कहा कि लोगो के बीच पेयजलापूर्ति सुचारुरूप से बहाल रखने के लिए कार्यपालक अभियंता सहित अन्य लोगों को भू धसान क्षेत्र में पाइपलाइन के कार्य में लगाया गया है.