05/05/2026
धनबाद : भूली बी ब्लॉक सामुदायिक भवन में मंगलवार को भूली नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गय. प्रशिक्षण शिविर की की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार वह संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया आए हुए अतिथियों को नगर अध्यक्ष के द्वारा फूल माला पहनाकर कर सम्मानित किया गया.प्रशिक्षण शिविर प्रभारी कालीचरण यादव एवं भानु प्रताप ने जन संवाद एवं BLA 2 एवं एस आई आर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में झारखंड प्रदेश में SIR होने वाला है.जिसमें BLA2की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है सभी को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र के बूथ पर किसी वोटर का नाम कटे नहीं इसका विशेष ध्यान रखना मास्टर ट्रेनर संतोष राय ने कहा कि प्रदेश के निर्देश पर पूरे धनबाद जिला में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर सभीको ट्रेनिंग दी जा रही है.साथ ही साथ संगठन की मजबूती पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में भूली प्रभारी,अक्षयवर प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव,मीर्देश झा,सुनील पासवान,नौशाद खान,अजमेरी खातून,सुनीता देवी,आकाश कुमार,गणेश सिंह,मोहम्मद जमील हुसैन,शक्ति ठाकुर,राजकुमार,मुकुंद कुमार,सुनील कुमार झा,रवि पासवान,कुणाल कुमार,मो राशिद ,शमशाद अंसारी, आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.