05/05/2026
धनबाद : जनता दल (यू) धनबाद जिला इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन की पहली सूची जारी कर दी गई है जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने सहमति दी। जिला अध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह के नेतृत्व में तैयार इस सूची को राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के अनुमोदन के लिए भेजा गया था।पदाधिकारियों ने बताया कि समिति गठन में सभी वर्गों और धर्मों को समुचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। जारी सूची के अनुसार पिंटु कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शंकर चौरसिया, अनिल सिन्हा, डबलु सिंह, नागेन्द्र सिंह, दीपक केशरी और बबन तिवारी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिला महासचिव के रूप में दिलीप ओझा, साधु शरण पासवान, राकेश बल्लभ सहाय, डा. राजेश राम, दीपक महतो, अजय कुमार नोनिया, कपिलदेव यादव, अंजन प्रियदर्शनी और झप्पु सिन्हा को शामिल किया गया है। जिला सचिव पद पर मिथिलेश दुबे, मो. साजिब मुस्तफा खान, रीता रानी मंडल, महेश सिंह, बैजु सिन्हा, सुनिल मिस्त्री, संजय डे, निवास गोप, नेपाल चन्द्र प्रमाणिक और पवन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में दीपक प्रमाणिक, सुबोध सिंह, असीम घोष, मिथिलेश चौहान, पप्पू झा, उपेंद्र पासवान, बमबम सिंह, राम पुकार पासवान को शामिल किया गया है।नगर अध्यक्ष के रूप में धनलाल दूबे (धनबाद), कुमार मंगलम उर्फ टोनी सिंह (चिरकुंडा) और अनिल सिंह (झरिया) को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रखंड अध्यक्षों की सूची में टुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध पांडेय, पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष शिविर दा, निरसा एवं एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पांडेय, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण महतो, झरिया प्रखंड अध्यक्ष बमबम सिंह, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र गो, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, जबकि कलियासोल प्रखंड अध्यक्ष का पद फिलहाल रिक्त रखा गया है।