04/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : माइंस सोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पुराना बाजार धनबाद के कर्मचारियों पर सोमवार को दिन लगभग 11:30 बजे बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मटकुरिया स्थित रिलायबल शोरूम के पास अपराधियों द्वारा गाड़ी रोककर जानलेवा हमला किया गया.मिली जानकारी के अनुसार, 4 से 5 की संख्या में आए असामाजिक तत्वों ने कुर्बान खान एवं सूरजपाल के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए.स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने पर सभी हमलावर वहां से फरार हो गए.घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारियों को तत्काल इलाज के लिए पाटलिपुत्र नर्सिंग होम भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है.व्यावसायिक कर्मचारियों पर इस तरह गाड़ी रोककर जानलेवा हमला किए जाने की घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है.इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए झारखंड इंडस्ट्री एंड ट्रेड एसोसिएशन के महासचिव राजीव शर्मा एवं सचिव उमेश हेलीवाल ने धनबाद प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.वही भुक्तभोगी ने पूरी घटना की लिखित शिकायत बैंक मोड़ थाना में देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.