04/05/2026
धनबाद : कतरास थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों को धत बताते हुए अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। ताजा मामला भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की एक महिला कर्मी के साथ दिनदहाड़े हुई लूट का है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
👉क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, BCCL कर्मी ने कतरास स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा से 39,000 रुपए की निकासी की थी.पैसे लेकर जैसे ही वह अपने घर की ओर बढ़ीं, पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया. अपराधी छातावाद पुल के ढलाव मलकेरा जाने वाले रास्ते में झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीनकर पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए.CCTV में कैद हुई वारदात _ लूट की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.फुटेज में अपराधी घटना को अंजाम देकर भागते हुए साफ नजर आ रहे हैं.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.