01/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : शुक्रवार को श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम सरायढेला धनबाद में विद्यालय में शुक्रवार को श्रमिक दिवस (लेबर डे) मनाया गया.कक्षा 1 YPC के विद्यार्थियों ने रोल प्ले कर मजदूरों को धन्यवाद दिया.वही कक्षा 2 से लेकर पांचवी तक के सभी छात्र-छात्राओं ने ग्रीटिंग कार्ड पेज और पोस्टर्स बनाएं जो कि मजदूरों को समर्पित था.इसके साथ एक कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने स्कूल के बाहर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स और अन्य श्रर्मिकों को नाश्ता और उनके सम्मान में बच्चों के द्वारा बनाया गया ग्रीटिंग कार्ड और बैजेस देकर उन्हें धन्यवाद किया. साथ ही इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल में कार्यरत कर्मचारियों को श्रमिक दिवस की बधाई भी दी.श्रमिक दिवस पर स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल में कार्यरत कर्मचारियों का उपहार भेंट कर सम्मान भी किया.इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या रितिका राज ने विद्यार्थियों को श्रमिक दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि आज का दिन उन सभी कामगारों को समर्पित है जो की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत रहकर राष्ट्र व समाज की प्रगति में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.इस के कार्यकर्म को सफल बनाने में समस्त शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान रहा.