01/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
झारखण्ड के धनबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है.जहाँ एक पांच साल के बच्चे की आवारा कुत्ते के हमले से दर्दनाक मौत हो गई.मामला जिले के गोंन्दुडीह ओपी क्षेत्र के भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर का है.जहाँ शुक्रवार की सुबह अपने घर से कुछ दुरी के पास शौच करने गए एक पांच वर्षीय मासूम अंजीत कुमार को आवारा कुत्तो की झुंड ने झपट लिया और शरीर के कई स्थानों पर काट दिया.जिसके बाद बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई.मृतक अंजीत का शव घर से कुछ दूर हनुमान मंदिर के समीप मिली.जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर दहाड़ मार कर रोने लगे.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए.घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 13 की है.वही मृतक के पिता कुंदन यादव ने बताया की सुबह बच्चा शौच करने पास ने गया था तभी आवारा कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई.वही समाजसेवी टुनटुन यादव ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना हुई है .निगम के लोग रात के अँधेरे में आवारा कुत्तों को लाकर हमारे वार्ड में छोड़ देते हैं. पहले भी कई घटना हो चुकी है आज की घटना से एक परिवार का चिराग बुझ गया.सरकार और निगम से मुआवजे की मांग करता हूँ ताकी पीड़ित परिवार क़ो कुछ हद तक मदद मिल सके. मोहित सूचना पर वार्ड 13 के पार्षद पुत्र श्याम प्रसाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे.उन्होंने सांत्वना देते हुए कहा कि हमारे वार्ड की एक बहुत दुखद घटना है. नगर निगम की लापरवाही से यहां यह घटना घटी है यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी तीन घटनाएं हो चुकी है. हम लोगों ने नगर निगम को आवारा कुत्ते यहां नहीं छोड़ने का कई बार अवगत कराया है. उनकी लापरवाही से आज छोटे बच्चों की जान गई है जिसकी सारी जवाब देही नगर निगम की है. मृतक के परिजनों को जो उचित मुआवजा होगी वह दिलाने का काम करेंगे. वहीं स्थानीय सुनील यादव ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही से एक बच्चे की जान गई है पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए.सुचना पर गोंन्दुडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुड़ गए हैं वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.