25/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआ में आज व्यापार पूरी तरह ठप नजर आया, जब स्थानीय व्यवसायियों ने धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क को जल्द दुरुस्त कर यातायात शुरू कराने की मांग को लेकर स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा.व्यवसायियों का कहना है कि मुख्य मार्ग बंद होने से न सिर्फ आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, बल्कि व्यापार पर भी गहरा असर पड़ा है.सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष पंकज भुवानिया ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंदुआडीह क्षेत्र को ‘डेंजर जोन’ घोषित कर लोगों को जबरन बेलगड़िया शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वहां रोजगार के पर्याप्त साधन मौजूद नहीं हैं.वहीं पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब डीसी लाइन को पहले अग्नि प्रभावित बताकर बंद किया गया था और दो साल बाद उसे फिर से चालू कर दिया गया, तो आखिर धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को क्यों नहीं खोला जा सकता? उन्होंने कहा कि हम तमाम केंदुआ वासी इसी सड़क पर अपनी जान दे देंगे, लेकिन न तो सड़क बंद होने देंगे और न ही जबरन बेलगड़िया जाएंगे.इधर, सड़क को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर विधायक राज सिन्हा का आज तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी हैं. विधायक ने आरोप लगाया कि यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है, जिसमें बीसीसीएल और जिला प्रशासन मिलकर इस मुख्य मार्ग को स्थायी रूप से बंद करना चाहते हैं और स्थानीय लोगों को यहां से हटाना चाहते हैं.उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की राय लेकर जिला प्रशासन इस मुख्य सड़क को पुनः चालू कराए और यहाँ के प्रभावित लोगों को उनके शर्त पर विस्थापित करे.गौरतलब है कि करीब 12 दिन पहले सड़क धंसने की घटना के बाद इस मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जिसके बाद से वाहनों का परिचालन डायवर्सन रूट से किया जा रहा है.वही केंदुआ, पुटकी लोयाबाद,धनबाद सहित दर्जनो जगहों के चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के लोगो ने केंदुआडीह भू-धसान स्थल के समीप अनिश्चितकाल धरने में बैठे धनबाद विधायक राज सिन्हा क़ो अपना समर्थन दिया.वही बंदी का असर सभी जगहों पर दिखा गया.बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी-अपनी दुकान प्रतिष्ठान को बंद कर विधायक राज सिन्हा कें द्वारा दी जा रही धरना स्थल पर पहुंचे और जिला प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधक के खिलाफ नारेबाज़ी किया.वही धनबाद चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा की जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधक की लापरवाही के कारण धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग आज बंद हैं जल्द ही इसका समाधान नहीं हुआ तो हमलोग पूरा धनबाद जिला का चक्का जाम करेंगे.वही चेम्बर के अजय नारायण लाल ने भी कहा की बीसीसीएल साजिश की तहत केंदुआ क़ो उजाड़ना चाहती हैं जो हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर मार्ग जल्द चालू नहीं हुआ तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे.