28/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : धनबाद जिले कें केंदुआडीह क्षेत्र में हाल के दिनों में जहरीली गैस के रिसाव एवं भू-धसान की घटनाओं से भयभीत लोगों के बीच उन्हे सहायता पहुंचाने के लिए डालसा की न्याय रथ अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो के नेतृत्व में शनिवार को केंदुआ पहुंची.टीम ने भू-धंसान व गैस रिसाव वाले क्षेत्रों का दौरा किया.मयंक तुषार टोपनो ने बताया की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने केंदुआडीह के भू-धंसान व गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया गया है.प्रभावित लोगों को त्वरित न्याय और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष टीम का गठन किया गया है.टीम लगातार क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का आकलन करती रहेगी तथा उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को दिलाने में सहयोग प्रदान करेगी.उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपी जाएगी.जिसके बाद बीसीसीएल प्रबंधक व जिला प्रशासन के साथ बैठकर मामले का समाधान निकाला जाएगा. उन्होंने बताया कि डालसा की यह टीम न केवल प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रही है, बल्कि उन्हें सुरक्षा उपायों एवं कानूनी सहायता के प्रति भी जागरूक कर रही है.डालसा की इस पहल से प्रभावित लोगों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी समस्या पर गंभीरता से काम होगा और जल्द ही कोई स्थायी समाधान सामने आएगा.