16/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआडीह भू -धसान घटना कें दूसरे दिन गुरुवार को धनबाद के डीसी एसएसपी और बीसीसीएल के सीएमडी ने केंदुआडीह घटना स्थल का निरीक्षण किया. स्थिति को भयावह पाते हुए जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन ने लोगों से बेलगड़िया शिफ्ट होने की अपील की है.फिलहाल लोग वैकल्पिक मार्ग से ही आना जाना करेंगे तथा माडा कें पाईप लाईन को डायवर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं.केंदुआडीह में धनबाद बोकारों मुख्य सड़क के धंसने की घटना की जानकरी लेने धनबाद के डीसी एसएसपी और बीसीसीएल के सीएमडी गुरुवार को केंदुआडीह पहुंचे. अधिकारियों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. डीसी आदित्य रंजन ने सड़क के नीचे बीछी पाईप लाईन को डायवर्ट करने के निर्देश माडा को दिए हैं.डीसी ने मिडिया को बताया कि पाईप लाईन को शिफ्ट करने के लिए रूट प्लानिंग होगा और जैसे ही रूट प्लानिंग हो जाता है तत्काल पाईप लाईन को शिफ्ट कर दिया जायेगा चुकी एक बड़ी आबादी तक इस पाईप लाईन से ही पानी पहुँचता है. केंदुआडीह क्षेत्र अग्नि प्रभावित होने के साथ साथ गैस रिसाव और भू धंसान की स्थिति से भी घिरा है और बीसीसीएल प्रबंधन पहले ही इसे स्पष्ट कर चूका है. डीसी ने भी दौरे के बाद स्थिति को भयावह पाते हुए स्थानीय लोगों से अपील की है कि अविलम्ब बेलगड़िया शिफ्ट होने का मन बनाएं.उपायुक्त ने मिडिया के माध्यम से यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बेलगड़िया में सभी तरह की सुख सुविधाएं दी जा रही है.अब तो रोजगार के भी विकल्प खोल दिए गए हैं और टेकस्टाइल इंडस्ट्रीज से भी बात हो रही है ताकि बेलगड़िया में उद्योग स्थापित हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके.डीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी प्रभावित परिवार दिगभर्मित नहीं हों. बेलगड़िया ही शिफ्ट होना होगा. उनके पसंद के लोकेशन पर सरायढेला कार्मिक नगर या फिर अन्य जगह शिफ्ट करने का कोई प्रावधान सरकार स्तर से नहीं है.पूर्व में के सर्वे में केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र से 535 परिवारों को शिफ्ट करने की सूची बनी थी.समय के साथ आबादी बढ़ी. कई परिवार हैं जो सर्वे से बाहर हैं.उपायुक्त ने बताया कि वैसे लोग जो सूची में नहीं हैं उन्हें भी शिफ्ट करने और मुआवजा को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जा रही है.केंदुआडीह क्षेत्र के लोगों के पास अब बेलगड़िया शिफ्ट होना ही एक मात्र विकल्प बच गया है.बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बताया कि बेलगड़िया में अच्छी व्यवस्था दी जा रही है. ट्रांसपोर्टिंग के लिए बस सेवा भी शुरू कर दी गई है. रोजगार के भी रास्ते दिए जा रहें हैं.सीएसआर फंड से टोटो दिया गया है.कौशल केंद्र भी चलाया जा रहा है जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं.केंदुआडीह क्षेत्र के प्रभावित परिवारों का एक ही दर्द है रोजगार. लोगों का झुकाव रोजगार से होने के वजह से ही लोग पूरी तरह से बेलगड़िया शिफ्ट होने का मन नहीं बना पाए हैं. पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा राउत का कहना है कि रोजगार के लिए लोगों को आसपास में ही जगह दी जानी चाहिए.साथ ही प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने के लिए बनाई गई पॉलिसी में स्थानीय लोगों को भी शामिल करने की मांग सरकार प्रशासन की है.