14/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : मंगलवार को छोटा खरिकाबाद अम्बेडकर कल्ब धनबाद के तत्वावधान मे बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती भव्य समारोह के रुप मे मनाई गई.कार्यक्रम मे सर्वप्रथम बाबासाहेब डा.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया क्लब सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पित कर बाबासाहेब डा.भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया उसके बाद डी जे के भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जो छोटा खरिकाबाद से होते हुए भूली,अजाद नगर,वासेपुर,नया बाजार, पुजा टाकीज, बेकार बाँध, सिटी सेंटर, एल सी रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची और सभी एकत्रित होकर अम्बेडकर चौक पहुचे.उसके बाद क्लब के सदसयों के द्वारा केक काटकर खुशिया मनाई गई ओर खिर वितरण किया गया.कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंटु दास ने कहा की बाबासाहेब ने समस्त देश के लिए एक मजबूत संविधान दिया और समाजिक रुप से पिछड़े लोगो को आगे आए.वही बबलू दास ने कहा की अगर बाबासाहेब डा.भीमराव अम्बेडकर न होते तो सायद आज हम यहां ना होते हम जी तो रहें होते मगर हमारी जिन्दगी कीड़े-मकोड़े की तरह होती बाबासाहेब के संविधान के बदोलत ही बहुजन समाज धीरे-धीरे उपर आ रहें है देश के हर वर्ग को बाबासाहेब ने संविधान मे अधिकार दिया खास कर महिलाओ के उद्धार के लिए बाबासाहेब डा.भीमराव अम्बेडकर जी का प्रयास सराहनीय है हमें ओर हमारे समाज को संगठित होकर बाबासाहेब के बताए रास्ते पर ही चलना चाहिए इसी मे हमारा कल्याण है.कार्यक्रम मे मुख्य रूप सुजीत दास,भरत कुमार,धरम दास, सुभाष दास,राजु दास,संजीत दास,दयाराम दास,राजेंद्र दास,सुभम कुमार,कनहाई कुमार,कामेश्वर दास,प्रेम दास,प्रदीप कुमार,रंजित दास,विकास,श्याम दास,सुरज दास,रवि कुमार,मनोज दास,रोहित कुमार,गौतम दास,राजा दास,बिजय कुमार, कैलाश दास,विनोद दास,बबलू दास,विक्रम दास,अजीत दास,मुकेश कुमार दास,सुनील कुमार,नारायण दास,कुलदीप दास,अमन कुमार,साहिल कुमार आदि उपस्थित हुए.