14/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को करकेंन्द स्तिथ हेल्थ इज वेल्थ एथलेटिक क्लब के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ जयंती समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी कें धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन मोहन राम द्वारा किया गया. साथ ही बिहार के शेखपुरा नगर परिषद की उपसभापति सोनी देवी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहीं.मुख्य अतिथि मंटू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का प्रसिद्ध नारा था शिक्षा वो शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा और सभी को शिक्षा के महत्व को समझते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.वही जीतू पासवान ने कहा की आज कें दिन युवाओ को प्रेरणा लेना चाहिए और नशा को छोड़कर पढ़ाई की ओर ध्यान देना चाहिए. कार्यक्रम में धनबाद क्षेत्र से आए गणमान्य व्यक्तियों में कुल्लू चौधरी, भगवान दास शर्मा, चन्द्र देव यादव, पप्पू सिंह, संतोष पासवान,भोलू यादव,रंजीत यादव,पुष्पा पांडे, विजय पासवान,राजेश गुप्ता,राम लखन राम,रविंदर पासवान,धर्मेंद्र मंडल, धर्म गुप्ता, प्रदीप पासवान,संजय वर्मा,सूरज पासवान,शुभम पासवान,रवि पासवान,विक्की ,अंकित एवं लड्डू इत्यादि शामिल रहे.इस अवसर पर सभी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जयंती समारोह को सफल बनाया.