13/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा क्षेत्र के मजदूरों से संबंधित समस्याओं और मांगों को लेकर बीएमएस समर्थित डीसीकेएस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गोधर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच जीएम से मुलाकात किया.इस दौरान संघ के नेताओं ने मजदूरों से जुड़ी ज्वलंत मुद्दे गोधर से बीमार व बुजुर्ग कर्मियों को गोंदूडीह कोलियरी ट्रांसफर किए जाने पर अपत्ति जताते हुए अविलंब मजदूरों को पुराने कार्यस्थल पर वापस स्थानांतरण की मांग क्षेत्रीय प्रबंधन के समक्ष रखा.आगे संघ के नेताओं ने अग्निप्रभावित भू धसान क्षेत्र में रह रहे लोगो को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्टिंग कराने की वकालत की.मजदूरों के कालोनियों के क्षतिग्रस्त आवासों की मरम्मती व साफ़ सफाई पर ध्यान आकृष्ट किया.वार्ता सकारात्मक व सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई.जीएम श्री त्रिवेदी ने संघ के नेताओं की मांगो पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वाशन दिया.वार्ता में कुसुंडा जीएम एनबी त्रिवेदी,एरिया एडमिस्ट्रेसिव ऑफिसर देवाशीष बाग,एचआर प्रबंधक अतुल शर्मा जबकि संघ के नेताओं में केके सिंह, सत्यनारायण यादव, तारकेश्वर सिंह, कन्हैया, पप्पू धोबी, अशोक यादव, सत्येंद्र कुमार, शंकर चौहान, इस्रायल अंसारी सहित अन्य शामिल थे.