13/04/2026
धनबाद : सोमवार को महान पार्श्व गायिका आशा भोंसले को धनबाद स्थित गांधी सेवा सदन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजसेवी बिजय झा, जुबेर आलम, तारक नाथ दास सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लेकर महान गायिका को याद किया और उनके जीवन एवं संगीत योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।वक्ताओं ने कहा कि आशा भोंसले ने अपनी मधुर आवाज़ और बहुमुखी प्रतिभा के बल पर भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके गाए गीत आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।इस अवसर पर बिजय झा ने कहा कि आशा जी का निधन केवल एक कलाकार का नहीं बल्कि एक युग का अंत है। उनकी आवाज़ और संगीत सदैव लोगों के दिलों में गूंजता रहेगा तथा भारतीय संगीत जगत में उनका योगदान हमेशा अमूल्य रहेगा।