09/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआडीह के गैस प्रभावित क्षेत्र के प्रभावित आम जनों के साथ गुरुवार को धनबाद के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.उक्त जन संवाद की अध्यक्षता पुटकी अंचल अधिकारी विकाश आनंद, पीबी एरिया कें महाप्रबंधक जीसी साहा जेआरडीए के अधिकारी एवं केंदुआडीह थाना कें इंस्पेक्टर प्रमोद पाण्डेय कें द्वारा संयुक्त रूप से की गई.बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में CO गैस उत्सर्जन एवं भूमि धंसान से उत्पन्न गंभीर समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था.वही बीसीसीएल प्रबंधक एवं धनबाद से आये वैज्ञानिकों ने केंदुआडीह के गैस प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित पुनर्वास की बात कही साथ ही कहा की आपलोग सहयोग करे सरकार की और से उचित मुआवजा एवं सुरक्षित पुनर्वास कराया जाएगा.बेलगाड़िया मे हमलोग समुचित सुविधा प्रदान करेंगे.उन्होंने कहा की हमलोग लगातार ही नाइट्रोजन गैस फिलिंग कर रहे है मगर बारिश हो जाने पर CO गैस की मात्रा काफी बढ़ जाती हैं. जिससे भू धसान का खतरा काफी बढ़ जाता हैं. हम लोग का पहली प्राथमिकता सुरक्षित पुनर्वास करवाना हैं.वही ग्रामीणों का कहना हैं की हमलोग लगातार 4महीने से गैस से प्रभावित है मगर बीसीसीएल नाइट्रोजन गैस डालकर सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है. हमलोग बेलगढ़िया नहीं जाएगे कही दूसरी जगह सुरक्षित जगह दें.बैठक के दौरान वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा CO उत्सर्जन तथा भूमि धंसान से उत्पन्न संभावित खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई.इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को भी स्पष्ट रूप से समझाया गया तथा आवश्यक सावधानी एवं त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया.प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के समक्ष पुनर्वास का विषय प्रमुखता से रखा गया और उन्हें इस दिशा में प्रशासन एवं प्रबंधन का सहयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.जनसंवाद का समापन इस अपील के साथ किया गया कि सभी प्रभावित नागरिक एक जागरूक एवं प्रगतिशील राष्ट्रहित में आगे आएं, जिससे प्रभावित स्थलों से समयबद्ध पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.आज कें इस जनसंवाद बैठक में अन्य अधिकारियों में एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर अखिलेश सिंह, जे एमपी नोडल ऑफिसर रविंद्र सेठी,नोडल भू संपदा प्रमोद कुमार,जरेडा के एचआर प्रबंधक बीडी सिंह,स्थानीय लोगो में वार्ड 12 कें पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा राउत, नाई समाज के जिलाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर,मोनू पाठक,बिरजू साव,अनिल वर्मा,मो जाहिद,मो अमीर अंसारी,दीनानाथ सिंह,मो शब्बीर अंसारी,ममता देवी,लक्ष्मी देवी,मंजू देवी,निर्मला देवी,नीतू सिंह सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे.