08/04/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (असंगठित) की ओर से केंदुआडीह कोलियरी अंतर्गत संचालित ट्रेलबिसर एडूसोल प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी में निकटतम प्रभावित ग्रामीणों व विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने सहित मूलभूत से जुड़ी सात सूत्री मांगों को लेकर पूर्व नियोजित कार्यक्रम एकदिवसीय धरना कार्यक्रम बुधवार को जीएम के साथ वार्ता के बाद अगली तिथि निर्धारित करने के कारण स्थगित हो गई.ये जानकारी यूनियन की ओर नेतृत्व कर रहे चंदन खटीक ने दी.चंदन खटीक ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन को मांग पत्र दिया गया था.जिसपर कोई सकारात्मक पहल नहीं किए जाने पर बाध्य होकर बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय धरना की तैयारी की गई थी.यूनियन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता धरना को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी में थे.इसी बीच बीसीसीएल प्रबंधन ने वार्ता के लिए अपने कार्यालय बुलाया.सकारात्मक माहौल में मांगो पर आगामी 11अप्रैल को गोपालीचक पीओ कार्यालय में कराने के लिए दोनों पक्षों के सहमति से समय निर्धारित किया गया है. यूनियन के चंदन खटीक ने आगे कहा कि कंपनी से मांगों पर बीसीसीएल प्रबंधन ने सकारात्मक वार्ता नहीं कराया तो पुनः धरना प्रदर्शन की तैयारी यूनियन करेगी.जिसकी जवाबदेही बीसीसीएल प्रबंधन की होगी.मौके पर वरुण वर्मा,दीपक यादव, सुमित रजक,मनोहर पासवान,लीलू बाउरी,गफ्फार अंसारी, साजन देवी,सनी पासी, कृष्ण सोनकर,दीपक राजवंशी, राजेंद्र खटीक,डब्बू अग्रवाल,गोविंदा महता आदि उपस्थित थे.