30/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : लोयाबाद क्षेत्र के मदनाडीह में नए लोयाबाद होंडा शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान शोरूम के ओनर फुरकान अंसारी ने डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान को बुके देकर सम्मानित किया और उनके आगमन पर आभार जताया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी-खासी उपस्थिति रही, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।इस अवसर पर शोरूम के मैनेजर स्टाफ ने शोरूम से संबंधित सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस शोरूम के खुलने से लोयाबाद और आसपास के लोगों को अब होंडा के वाहन और सर्विस की बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।स्थानीय लोगों ने भी नए शोरूम के खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।