30/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष श्रमिकों से जुड़े मांग पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज राष्ट्रीय जनता कामगार संघ समर्थित मजदूरों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को धरना प्रदर्शन शुरू किया.धरना का नेतृत्व संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह ने किया.धरना में उपस्थित मजदूरों ने प्रबंधक कें खिलाफ जमकर नारेबाजी की.कुछ देर के बाद कुसुंडा क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा मांग पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करने व मांग पत्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा करने के लिए जल्द ही समय निर्धारित करने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया.नेतृत्व करनेवाले संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि मजदूरों से जुड़ी ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई के लिए प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्वेश्य से मांग पत्र दिया गया था.जिसपर प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने के बाद धरना प्रदर्शन किया गया.लेकिन प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.धरना प्रदर्शन में शामिल संघ समर्थकों में केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,बलवंत सिंह,गौरी शंकर चौहान,विजय कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह, ओम प्रकाश प्रसाद,श्रवण सिंह,राम प्रसाद दास,मनोज कुमार,अलिंद प्रसाद, पलटू राजभर,नागेन्द्र मिश्रा,अवधेश कुमार सिंह,दिलीप बाउरी,बीरेंद्र मंडल,राम नारायण सिंह,जय प्रकाश सिंह,दीपक कुमार सिंह,राजलाल राय,बैद्यनाथ दास,गणेश पंडित,कृष्णा कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.