26/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : बिजली बिल बकाया रखने वालो पर विभाग ने गुरुवार को बड़ी करवाई करते हुए पुटकी केंदुआ के दर्जनो उपभोक्ताओं की बिजली पूरी तरह से काट दिया. जिसमें उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देखने को मिली.उपभोक्ता सुबह से ही करकेन्द स्थित झारखण्ड बिजली वितरण लिमेटेड कार्यालय पहुंचकर अपना बिजली बिल से संबंधित समस्याओं से अवगत हुए. बकायादारों ने घंटो लाइन मे रह कर अपना बिल जमा किया.वही दूसरी और उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की बिजली विभाग के द्वारा अनाप-शनाप बिल भेज कर लोगों को परेशान किया जा रहा है जो हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे.वही वार्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि गोविंद रावत ने कहा की विभाग की लापरवाही उपभोक्ताओं को भुगतना करना पड़ रहा है.सुधार नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन भी करेंगे.कई अन्य लोगो का भी आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना की बिजली काट दी गई.एक उपभोक्ता ने बताया कि कुछ ही महीने पहले उनके घर में स्मार्ट मीटर लगाया गया था, लेकिन अब उन्हें लाखो रुपये से अधिक का बिजली बिल थमा दिया गया.बिल जमा नहीं करने पर उनकी बिजली काट दी गई.बिना सही जांच के कनेक्शन काटे जा रहे हैं.पूरे मामले पर बिजली विभाग के अधिकारी मंतोष रवानी ने दूरभाष पर बताया की बकायादारो की बिजली काटी जा रही हैं.जिनकी भी बिजली बिल मे त्रुटि हैं उसको सुधार किया जायेगा.लेकिन बिजली विभाग के इस कार्रवाई से लोगों को काफी परेशान हो रही है.