21/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआ चार नंबर ईदगाह मैदान में शनिवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया.इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की.सुबह से ही नमाज़ियों का आना शुरू हो गया था, जहां सभी ने नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी.नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी.इस दौरान गौसिया जामा मस्जिद के इमाम साहब मो. सलीमुद्दीन रिजवी ने कहा कि रमजान का महीना हमें सब्र, त्याग और इंसानियत का पाठ पढ़ाता है, और ईद उसी का संदेश लेकर आती है.उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम को मजबूत करने का अवसर है.उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हम सभी को मिल-जुलकर अपने शहर और देश में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए.उन्होंने अपील की कि हिंदू और मुस्लिम के बीच किसी भी प्रकार की नफरत को खत्म कर एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए.भारत एक खूबसूरत गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग फूलों की तरह हैं.सभी को मिलकर इस खूबसूरती को बनाए रखना है.इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई देते हुए देश में भाईचारे और एकता का संदेश दिया.वही नमाज़ अदा के वक्त सुरक्षा को लेकर केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.मौके पर सदर सलीम उर्फ़ तन्नू ,मो.मोनोवर अंसारी,मो.सरफराज,मो.समशेर, मो. पप्पू. मो. मंटू सहारा, मो. राजन कुरैशी, मो. ईदू, मो. मुन्ना कुरैशी,मो. मुबारक, मो. गुड्डु, मो. पिंटू अंसारी,मो. छोटू,मो. शमशाद अंसारी,मो. दिलेर अली उर्फ़ डिल्लू,मो. कल्लू,मो. राजू,,मो. मोनू, अरमान अंसारी,यासीन,सोनू मौजूद रहे.