19/03/2026
धनबाद : मृत कोल कर्मियों के आश्रितों के नियोजन के निलंबित मामले को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आशनी सिंह एवं बी.सी.सी.एल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सी.एम.डी) मनोज अग्रवाल तथा निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैय्या के बीच इस महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत वार्ता हुई। इस मुद्दे को संघ की ओर से गंभीरता के साथ प्रमुखता से उठाया गया। वार्ता के दौरान बी.सी.सी.एल प्रबंधन द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि प्रत्येक माह 50 से 100 आश्रितों को नियोजन दिया जाएगा। इस बैठक में संघ की ओर से अरुण प्रकाश पाण्डेय (केंद्रीय सचिव), कौशिक चटर्जी (शाखा अध्यक्ष, कोयला भवन), दरोगा महतो (शाखा सचिव, कोयला भवन), पवन चौधरी, सुमन्त कुमार, सुमित कुमार, अनिल पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थे।