14/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : श्याम कुटि करकेंद बाजार में श्री श्री 108 अखंड 24 घंटा हरि कीर्तन महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को 24 घंटे अखंड हरी कीर्तन के साथ शुरू हुआ. इस उपलक्ष पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई.महिलाएं और कुमारी कन्याओं ने पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध होकर कलशयात्रा में शामिल हुईं. गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ पूरा गांव भक्तिरस में डूबा नजर आया.कलश यात्रा करकेंद का भ्रमण करते हुए ऐकड़ा नदी से जल लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत पूजा कर 24 घंटे का अखंड हरिकिर्तन की शुरुआत की गई.पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि करकेंद श्याम कुटिर से 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन के आयोजन को लेकर आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. बताया कि हरि कीर्तन के माध्यम से लोग भक्ति भाव में लीन होकर भगवान का स्मरण करते हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो जाता है. क्षेत्र कि सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाई चारे को कायम रखने हेतु धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.