13/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : पुटकी भागाबांध मुख्य मार्ग के पानी टंकी के समीप शुक्रवार को दो बाईक मे जोड़दार टक्कर हो गई.जिसमें 3 लोग घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पुटकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों क़ो इलाज के लिए अस्पताल भेजा.बताया जाता हैं की महूदा के रहने वाला ऋतिक महतो आपने भाई शिवम महतो के साथ महूदा लौट रहा था तभी उसकी टक्कर बीसीसीएल कर्मी देवचंद महतो उम्र 51 साल के बाइक से हो गई.टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वही पुटकी पुलिस पदाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे जिसमें से दो को ईलाज के लिए करकेंन्द शहरी स्वास्थ्य केंद्र केंदुआडीह लाया गया है जिनका इलाज चल रहा है.पीबी एरिया कार्यरत बीसीसीएल कर्मी ड्यूटी खत्म कर अपने घर सुदामडीह भौरा लौट रहे थे तभी यह घटना हो गई.घटना के बाद पुलिस दोनों बाईक क़ो अपने कब्जे में ले लिया है.