12/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद में सड़क हादसे के बाद मंगलवार की रात हवाई फायरिंग की घटना के बाद तनाव बढ़ने के बाद गोंडूडीह ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात तक अन्य थाना के सहयोग से छापेमारी किया.इस दौरान पुलिस ने दो लोगो को पूछताछ के लिए पकड़ा.पुलिस ने एक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जबकि दूसरे व्यक्ति पवन दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बसेरिया निवासी संजीत कुमार, राजू यादव,शिवकुमार यादव, विजय यादव,योगेन्द्र यादव,नुनु यादव,अमित यादव, पंकज यादव, आकाश यादव,मोनू रवानी,राहुल रवानी, पवन दास को नामजद आरोपी बनाते हुए एक अज्ञात के अलावे अन्य के खिलाफ एएसआई विलियम पन्ना के फर्द बयान पर बीएनएस की धारा191(2)/193(3)/190/109(1)/115(2)/125(ए)/61(2)/बीएनएस 25(1-बी )ए/26/27/28/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार विलियम पन्ना ने अपने फर्द बयान में लिखा है वे संध्या गश्त में थे.इसी क्रम में गोली फायरिंग की घटना की जानकारी मिली.मामले की जांच में पता चला कि दो स्कॉर्पियो से क्रमशः जेएच 9बी ए/1755 संजीत कुमार व जेएच10सीवाई /7023 से राजू यादव सभी आरोपियों को साथ लेकर एमपीएल के बंद ट्रांसपोर्टिंग को चालू कराने के लिए आए थे.इसी दौरान ट्रांसपोर्टिंग हाइवा से धक्का लगकर घायल हुए व्यक्ति को मुआवजा व दूसरे मार्ग से ट्रांसपोर्टिंग करने के मांग पर अड़े स्थानीय लोगो के ऊपर ट्रांसपोर्टिंग शुरू करने का दबाव बनाने लगे.जिसके बाद विवाद बढ़ गया और संजीत यादव और राजू यादव ने ट्रांसपोर्टिंग शुरू करने के लिए गोली चलवाने की बात कही.फिर भी स्थानीय लोग अपनी मांग पर अड़े रहे.जिसके बाद संजीत यादा के कहने पर नुनु यादव ने चार राउंड गोली फायरिंग कर दिया.फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन अफरा तफरी मच गई.इसके बाद संजीत यादव के साथ दो स्कॉर्पियो से आए सभी आरोपी पुलिस के आने की सूचना पाकर पत्थर चलाते हुए भाग गए.पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा गोली बरामद किया है.