04/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ कठगोला बस्ती मे आपसी विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच मंगलवार की रात जमकर मारपीट हो गई. दोनों और से ईट पत्थर और लाठी डंडे चलाए गए.घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई.वही मारपीट की घटना में राजवार पट्टी के रामजी रजवार, सुनील राजवार, विजय राजवार व दूसरे पक्ष के मंटू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना की जानकारी मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामला क़ो शांत करवाया और घायलों को इलाज के लिए धनबाद एसएमएमसीएच अस्पताल भेजा.आपसी विवाद को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस कैंप किए हुए हैं और लोगों से अपील करते हुए कहा की त्यौहार में इस तरह का माहौल खराब करने वाले पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है.वही रंजीत महतो की पत्नी पूजा देवी ने बिना कारण के यादव पक्ष के लोगों पर अपने साथ मारपीट छेड़खानी का आरोप लगाया है.घटना को लेकर केंदुआडीह थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना हुई है.लिखित शिकायत मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.