01/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी के गोपालीचक हनुमान मंदिर के समीप रविवार को नितीश विचार मंच व जनता दल यू धनबाद के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया.वही जनता दल यू के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने 4 पाउंड का केक काट कर उनका 75वा जन्मदिन मनाया साथ ही उन्होंने कुष्ठ कॉलोनी मे गरीब
असहाय लोगो के बिच भोजन वितरण किया.वही पिंटू सिंह ने मिडिया से बात करते हुए कहा की हमलोग आज बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वॉ जन्मदिन मनाकर उनकी लम्बी उम्र की कामना करते हैं ताकी बिहार मे लगातार विकास कार्य होता रहे.