28/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : वार्ड संख्या 9 से पार्षद पद पर सुनैना पासवान ने शानदार जीत दर्ज की है। वह पूर्व पार्षद स्वर्गीय सावित्री देवी की पुत्री हैं। उनकी जीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समर्थकों ने इसे जनविश्वास की जीत बताया है।जीत की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी। धनबाद जिला थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष उमेश हेलीवाल ने कहा कि सुनैना पासवान अपनी माता के पदचिह्नों पर चलते हुए वार्ड के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी।इस अवसर पर सुभाष पासवान, आनंद खंडेलवाल, श्रीराम भट्टर, महंत पांडे समेत अन्य लोगों ने भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।