27/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा एरिया की संस्कृति महिला समिति की ओर से शुक्रवार को कुसुंडा स्टेशन के समीप स्थित जीवन ज्योति कुष्ठ आश्रम में रहनेवाले 25 जरूरतमंदो के बीच रंग, पिचकारी,मिठाइयाँ और राशन सामग्री बांटकर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया.इस दौरान समिति की सदस्य सुनीता राम ने बताया कि होली का त्यौहार सभी के लिए है,ऐसे में गरीबों को भी उम्मीदें होती है.इसी को ध्यान में रखकर समिति ने एक छोटा सा प्रयास गरीबों के बीच खुशियां बांटने का किया.मौके पर उपस्थित महिलाओं में सुनीता राम के अलावे मंजू सिंह,पुष्पा सिंह,स्नेहा झा,नेहा सिंह,रेनू सिंह,किरण सिंह सहित अन्य थी.