25/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : बुधवार क़ो गोधर मोड़ मे शहीद नेपाल रवानी के 36वाँ शहादत पर शामिल होने के लिए भाकपा माले एवं बिसीकेयू नें गोधर जाकर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.सर्वप्रथम शहीद मैदान मे स्थित शहीद नेपाल रवानी एवं रसिक हांसदा क़ो माल्यार्पण कर जुलुस निकालकर गोधर मोड़ मे शहीद नेपाल रवानी के प्रतिमा पर स्मारक मे उन्हें श्रद्धांजलि दिया ..मौक़े पर केद्रीय सदस्य हरि प्रसाद पप्पू नें कहा की शहीद नेपाल रवानी नें ज़िस झारखण्ड के लिए शहादत दिया उन शहीदों के प्रति झारखण्ड सरकार उदासीन रवैया अपनाये हुए है सरकार क़ो संज्ञान लेते हुए सरकारी कार्यक्रम के तहत उन्हें श्रद्धांजलि दिन जानी चाहिए उन्होंने कहा की झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन मे अपनी जान की परवाह न करते हुए नेपाल रवानी अपनी सहादत दि.माफिया की गोली भी उन्हें रोक नहीं सकी.मौक़े पर नंदलाल महतो भूषण महतो रविंद्र सिँह विवेक कुमार इम्तियाज़ अली अशोक राम बिमला देबी जय कुमार भूनिया संतोष भारती बिजय कुमार दीपक कुमार राम बालक धारी अशोक कुमार लखन हजाम रतन घोष आदि थे.