22/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो, तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं.मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया गया. इसी लड़ी में संत निरंकारी मिशन के धनबाद शाखा द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परीयोजना के तहत रानी बांध,धैया समाचार धनबाद में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया. जिसमें धनबाद शाखा के सैकड़ों स्वयं सेवक भाई बहनों ने भाग लिया.अभियान प्रातः 9.00 बजे मिशन के सेवादारों ने मर्यादित ढंग से प्रार्थना गीत के द्वारा आरम्भ किया, जो दोपहर 11 बजे तक चला.रानी बांध (तालाब) के चारों ओर बारीकी से साफ सफाई किया गया.धनबाद शाखा के निरंकारी भक्तगण जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना समूचे भारत वर्ष के लगभग 1500 से भी अधिक स्थानों, 900 शहरों, 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज के दिन एक साथ आयोजित की गई.इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने की विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है, ताकि आनेवाली पीढ़ीयों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके.निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज* की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के उपलक्ष में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का आरम्भ वर्ष 2023 में किया था.इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण, उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है.इस परियोजना के अंतर्गत सम्पूर्ण भारत वर्ष के समुद्री तटों, नदियों, झीलों, कुवाओं, झरनों, तालाबों, इत्यादि जैसे जल निकायों की स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया गया और उन स्थलों की सफाई भी की गई.