18/02/2026
केंदुआ : धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 सरगर्मी तेज वार्ड 12 कि पार्षद प्रत्याशी सुनीता देवी ने बुधवार को केंदुआ में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान कर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना और शाम को एटवाल नीमतला में जनसभा की.उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास का काम नहीं हुआ है लोग सड़क बिजली स्ट्रीट लाइट नाली जैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित है.जनता का भारी समर्थन मिला रहा है.लोगों का स्नेह, विश्वास और उत्साह यह साफ़ दर्शाता है कि जनता उम्मीद भरी नज़रों से मेरी ओर देख रही है.जनता का यह भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है. इस बार 12 नंबर वार्ड में बदलाव दिख रहा है.लोगो से चुनाव चिन्ह ब्लेक बोड छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील करते हुए कहा की जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड में विकास का दिखेगा.