12/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है. इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न वार्डों और मोहल्लों का दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की तथा अपने पक्ष में समर्थन मांगा.रवि बुंदेला ने वार्ड नंबर 13 और 12 अंतर्गत गोधर गंसाडीह और केंदुआ क्षेत्र में सभा और लोगों से संपर्क किया.इस दौरान स्थानीय नेता गोलू रवानी, केंदुआ कलाली में विशाल सोनकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उनका जोड़दार स्वागत किया करते हुए समस्याओं से अवगत कराया.प्रत्याशी ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. रवि बुंदेला ने कहा कि उन्हें हर वार्ड से अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है.जनता बदलाव चाहती है और नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है.उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद धनबाद नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाएगा.जनसंपर्क अभियान में उनके समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे तथा चुनाव प्रचार को और गति देने का संकल्प लिया.